• April 04, 2016

    Salman ने अपने भांजे आहिल के साथ शेयर की फोटो

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान मामू बन गए है। गौरतलब है कि सलमान की लाड़ली बहन अर्पिता खान शर्मा ने कुछ दिन पहले बेबी बॉय को जन्म दिया है। जिसका नाम आहिल रखा गया है।
    इस बात से खान और शर्मा परिवार दोनों बेहद खुश हैं। अर्पिता ने मुंबई स्थित हिंदूजा हेल्थ केयर हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। हाल ही में सलमान खान ने भांजे के साथ एक नई तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की है जिसमें वह आहिल की तरफ देखते हुए नज़र आ रहे हैं।
    आपको बता दें कि सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी बड़े ही धूम धाम से धूमधाम से हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस होटल में 18 नवंबर 2014 को हुई थी।

    No comments:

    Post a Comment