• April 06, 2016

    Randeep Hooda की फिल्म ‘Laal Rang’ में गाना गाएंगे Salman

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से अपनी गायकी से जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। “किक” और फिल्म “हीरो” में अपनी आवाज देने के बाद अब एक बार फिर से सलमान अपने दोस्त रणदीप हुडा की आगामी फिल्म “लाल रंग” में गाना गाने वाले है।
    जी हां खबर है कि रणदीप की फिल्म लाल रंग में सलमान गाना गाएंगे। और इसके लिए रणदीप ने सलमान को मना भी लिया है। बता दें कि ये गाना रक्तदान डोनेशन के इर्द-गिर्द घूमता है। इस गाने में रणदीप और अक्षय ओबेरॉय होंगे। एक वीडियो में सलमान खान गाते हुए नजर आएंगे। ये एक प्रमोशनल वीडियो होगा।
    आपको बता दें कि फिल्म “लाल रंग” हरियाणा के एक ब्लॅड माफिया पर बनी है। फिल्म में रणदीप शंकर नाम के व्यक्ति का किरदार निभाएंगे जो एक लड़के को अवैध रूप से ब्लड डीलिंग के काम में शामिल कर लेता है।
    आपको बता दें कि इस फिल्म में रणदीप हुडा के साथ पिआ बाजपेईअक्षय ओबेरॉयरजनीश दुग्गल और मीनाक्षी दीक्षित अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जोकि सईद अहमद के निर्देशन में बनी है। फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment