• April 06, 2016

    ‘The Kapil Sharma Show’ का प्रोमो रिलीज, 23 अप्रैल से होगा टेलीकास्ट


    मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा न नया कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” जल्द ही 23 अप्रैल से टेलीविज़न पर सोनी चैनल पर प्रसारित होने जा रहा है। शो का प्रोमो भी रिलीज हो गया है।
    जारी हुए इस प्रोमो में कपिल और बॉलीवुड किंग खान, शाहरुख़ के साथ कपिल की कैमिस्ट्री दिख रही है। इस प्रोमो में शाहरुख अपनी आगामी फिल्म “फैन” का प्रमोशन करते नजर आ रहे है है और साथ ही कपिल शाहरुख से पूछ रहे है कि क्या उन्होंने उनके नए शो का प्रोमो देखा।
    खबर है कि कपिल शर्मा के इस नए कॉमेडी शो में शाहरुख सबसे पहले मेहमान बनकर घर में आएंगे और अपनी फिल्म फैन का प्रमोशन करेंगे।

    No comments:

    Post a Comment