• May 03, 2016

    बन सकता है एक्शन-थ्रिलर फिल्म “Baaghi” का सीक्वल

    अभी हाल ही में 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर से भरपूर फिल्म “बाघी” बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों को फिल्म काफी पसंद भी आयी है।
    फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है और उनके साथ फिल्म में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपनी एक्टिंग और एक्शन से दर्शकों का दिल जीता है।
    बता दें फिल्म शब्बीर खान के निर्देशन में बनी है।  टाइगर और श्रद्धा के अलावा फिल्म में दक्षिण भारत फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुधीर बाबू को बतौर खलनायक पेश किया है।  जिन्होंने विलेन बनकर फिल्म में टाइगर श्रॉफ को जबरदस्त टक्कर दी है।
    अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म “बाघी” का सीक्वल बन सकता है। फिलहाल अभी फिल्म के निर्देशक शब्बीर खान की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का सीक्वल बनाना तभी संभव होगा जब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी मिलेगी और फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।
    फिल्म निर्देशक शब्बीर खान का कहना है कि फिलहाल हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है। हालांकि लोग मुझसे सीरीज बनाने के लिए कह रहे हैं। पर मैं सबसे यही कह रहा हूं कि पार्ट 2 या पार्ट 3 तभी बनेगा, जब यह फिल्म लोगों को पसंद आएगी और लोग इसका सीक्वल देखना चाहेंगे और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी मिलेगी।

    No comments:

    Post a Comment