अभी हाल ही में 06 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म “द जंगल बुक” भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अपने चौथे वीक के अंत में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह में लगभग 12.23 करोड़ रुपए की कमाई है। बता दें कि इससे पहले अपने चौथे सप्ताह में इतनी कमाई नहीं की। द जंगल बुक से पहले यह रिकॉर्ड बॉलीवुड फिल्म “थ्री इडियट्स” के नाम था।
लेकिन अब फिल्म थ्री इडियट्स का रिकॉर्ड हॉलीवुड फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने तोड़ दिया है। इससे पहले फिल्म ने भारत में १५० करोड़ रुपए की कमाई करने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म होने का गौरव हासिल किया था।
आपको बता दें कि अभी तक ‘द जंगल बुक” 165 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। और लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

No comments:
Post a Comment