• May 03, 2016

    Jiah Khan सुसाइड केस : Sooraj Pancholi की मुश्किलें बढ़ी

    आपको बता दें कि उच्च न्यायालय ने 24 फरवरी को जिया की मौत को खुदकुशी बताने वाले जांच एजेंसी सीबीआई के आरोपपत्र को चुनौती देने वाली जिया की मां रबिया खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए सूरज के खिलाफ सुनवाई पर रोक लगा दी थी।
    लेकिन अब बता दें कि हाईकोर्ट ने सूरज पंचोली के खिलाफ सुनवाई पर लगी रोक को बढ़ाने से इंकार कर दिया है। रबिया ने तीन जून 2013 को जिया की मौत को खुदकुशी बताने वाली सीबीआई के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। रबिया ने इस मामले की नई सिरे से जांच करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का उच्च न्यायालय से अनुरोध किया था।
    कोर्ट ने ने सुनवाई पर रोक बढ़ाने से इंकार किया और रबिया की याचिका पर सुनवाई के लिए सात जून की तारीख तय की।

    No comments:

    Post a Comment