• May 06, 2016

    ‘आँखे’ के सीक्वल में काम करने के लिए John ने मांगी इतनी मोटी रकम

    आपको बता दें कि बॉलीवुड फिल्म मेकर गौरांग दोषी फिल्म “आँखे” का सीक्वल बनाने जा रहे है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी करेंगे।
    लेकिन आपको बता दें कि फिल्म ‘आँखे’ के सीक्वल में काम करने के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम ने 12 करोड़ रुपए की मोटी रकम की मांग की हैं। जिसके बाद फिल्म में प्रोडूसर और मेकर्स इस रोल के लिए किसी और अभिनेता की तलाश कर रहे हैं।
    चर्चा है कि  फिल्म निर्माताओं ने जॉन को इसके लिए काफी मनाने की कोशिश की लेकिन जॉन हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। फिल्म में जॉन को एक दिव्यांग का रोल निभाना था, लेकिन अब लगता हैं जॉन की जगह यह रोल कोई और ही निभाएगा।

    No comments:

    Post a Comment