बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने उनके साथ एक लम्बे समय से रिलेशनशिप में रही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप की खबरों पर पुष्टि की हैं। आपको बता दें कि ये बात बिल्कुल सही है कि अब सुशांत और अंकिता का रिश्ता टूट चुका हैं।
अंकिता के साथ धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से डेटिंग कर रहे सुशांत ने इस ब्रेकअप को दुर्भग्य पूर्ण बताया हैं। इसके साथ ही सुशांत ने इस ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया हैं।
ब्रेकअप की कई सारी वजह सामने आई थी। खबर थी कि अंकिता लोखंडे बहुत शराब पीती हैं। वो इस लत को नहीं छोड़ सकी इसलिए सुशांत ने अंकिता को छोड़ दिया।
और सुनने में तो यह भी आया था कि सुशांत का एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से अफेयर चल रहा है। गौरतलब है कि परिणीति और सुशांत ने फिल्म “शुद्ध देसी रोमांस में साथ काम किया था।
लेकिन सुशांत ने इन सभी बातों का खंडन करते हुए ब्रेकअप की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया कि “ना तो वह शराबी है और न ही मैं व्याभिचारी हूँ लोग अलग हो जाते है और ये दुर्भाग्य पूर्ण है।” यह समय का खेल है जिसने हमे अलग कराया।

No comments:
Post a Comment