• May 02, 2016

    “Namastey England” में Akshay के साथ होंगी Sonakshi Sinha

    अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाती नजर आ सकती है। जीहाँ खबर है कि सोनाक्षी सिन्हा “नमस्ते लंदन” फिल्म के बन रहे सीक्वेल “नमस्ते इंग्लैंड” में अक्षय के अपोजिट मुख्य किरदार निभा सकती है।
    आपको बता दें कि इससे पहले अक्षय और सोनाक्षी कई बॉलीवुड फिल्मों ‘राउडी राठौड़’, ‘जोकर’, ‘हॉलिडे- अ सोल्जर इस नेवर ऑफ ड्यूटी’ में साथ अभिनय कर चुके है।
    अभी हाल ही में यह भी खबर थी कि भी थी कि फिल्म के लिए पहले कंगना रनोट को अप्रोच किया जा रहा था लेकिन उनकी 6 करोड़ की फीस को देखकर अभी मेकर्स इस बात पर सोच विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म में अक्षय के साथ कौन सी एक्ट्रेस नजर आएगी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

    No comments:

    Post a Comment