• May 02, 2016

    Priyanka ने किया अमेरिकी राष्ट्रपति Barack Obama के साथ डिनर


    बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट हाउस करसपोंडेंट डिनर में शिरकत की। बता दें कि प्रियंका के अलावा डिनर में विल स्मिथ, जाडा पिनकेट स्मिथ, केरी वाशिंगटन, शोंडा राइम्स, किम करदाशियां की मॉडल बहन केंडल जेनर समेत हॉलीवुड की अन्य नामचीन हस्तियां भी इस डिनर में मौजूद रहीं।
    प्रियंका ने ट्विटर पर इस बात की खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि मुझे मजाकिया और चार्मिगं बराक ओबामा से मिलकर अच्छा लगा।
    इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर ओबामा और मिशेल के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की जिसमें प्रियंका ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। प्रियंका ने लिखा, खूबसूरत शाम के लिए शुक्रिया।

    No comments:

    Post a Comment