बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने अपनी एक्स गर्लफ्रैंड अभिनेत्री कैटरीना कैफ को किस करने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि रणबीर और कैटरीना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “जग्गा जासूस” में काम कर रहे हैं।
अब फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग जल्द ही अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाली है। फिल्म में रणबीर ने कैटरीना के साथ किसिंग सीन करने से साफ मना कर दिया है।
खबर है कि फिल्म में रणबीर, कैटरीना के साथ एक गाने के दौरान किस सीन करने के लिए बिल्कुल भी सहज नहीं हैं। उन्होंने निर्देशक अनुराग बासु से कैटरीना के साथ किस करने से साफ़ मना कर दिया। कहा जा रहा है कि कैटरीना और रणबीर के ब्रेकअप का खामियाजा अनुराग बासु को उठाना पड़ रहा है। दोनों फिल्म के सेट पर एक दूसरे को इग्नोर करते हैं।

No comments:
Post a Comment