गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म बनने जा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नजर आने वाले है। संजय दत्त की जिंदगी में अब तक कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।
जेल, ड्रग्स, करियर, गैर-कानूनी मामलों में फंसना कई चीजों की वजह से संजय दत्त हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहे है। आपको बता दें कि एक समय था जब संजय दत्त और बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित रिलेशनशिप में थे।
लेकिन संजय और माधुरी के इस अफेयर को उनकी बायोपिक फिल्म में प्रदर्शित नहीं किया जायेगा। आपको बता दें कि एक समय था जब संजय दत्त और माधुरी की शादी भी होने वाली थी लेकिन उस वक्त संजय हथियार रखने के जुर्म में फंस गए थे और उन्हें गिरफात क्र लिया गया था.
इस वजह से माधुरी ने शादी से अपना कदम पीछे ले लिया था। संजय चाहते है कि माधुरी के वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो इस वजह से ये किस्सा फिल्म में नहीं दिखाया जायेगा।

No comments:
Post a Comment