बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर से साथ में सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस फरमाते नजर आने वाले हैं। जी हां खबर है कि डायरेक्टर अनीस बजमी की आगामी फिल्म “मुबारका” में ये दोनों स्टार्स एक बार फिर से साथ में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले अर्जुन और परिणीति डायरेक्टर हबीब फैजल की फिल्म “इशकजादे” में साथ में नजर आये थे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही थी।
खबर यह भी है कि फिल्म ‘मुबारका’ में अर्जुन कपूर के साथ उनके रियल लाइफ चाचा अभिनेता अनिल कपूर भी होंगे। फिलहाल परिणीति अपनी अपकमिंग फिल्म “मेरी प्यारी बिंदु” की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे।

No comments:
Post a Comment