• June 25, 2016

    Shraddha Kapoor के पति बनेंगे Ankur Bhatia

    आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के जीवन पर आधारित बनने जा रही फिल्म“हसीना” में काम करने जा रही है। खबर है कि अभिनेता अंकुर भाटिया ने फिल्मकार अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘हसीना’ में श्रद्धा कपूर के नजर आएंगे।
    अंकुर फिल्म में श्रद्धा के पति का किरदार निभाएंगे। अपने किरदार को लेकर अंकुर ने कहा कि “मैं श्रद्धा के साथ काम करने किये बहुत उत्साहित हूँ।  मैं अपूर्व के साथ काम करने के लिए तरस रहा था और मैं खुश हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला।”
    गौरतलब है कि अंकुर भाटिया ने इससे पहले फिल्म “सरबजीत” में ऐश्वर्या राय बच्चन के पति का रोल निभाया था और इस बार वह श्रद्धा कपूर के पति की भूमिका में नजर आएंगे।

    No comments:

    Post a Comment