• June 18, 2016

    Bipasha ने किया Salman के 10 करोड़ रुपए का घर गिफ्ट करने का खंडन

    इन दिनों बॉलीवुड में चर्चाएं है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अभी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे एक्ट्रेस बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की शादी के गिफ्ट के तौर पर 10 करोड़ रुपए की कीमत का एक घर गिफ्ट किया है।
    लेकिन बता दें कि बिपाशा ने इन सभी बातो का खंडन किया हैं। बिपाशा ने ट्विटर पर इस अफवाह को खारिज करते हुए लिखा, ‘‘अभी तक मैंने जितनी भी बेकार खबरें सुनी हैं यह उनमें से सबसे बड़ी है। मैं ऐसी भेंट किसी से भी क्यों लूंगी ?’’
    बिपाशा ने इस खबर का एक लिंक ट्विटर पर साझा करते हुए यह लिखा। गौरतलब है कि  बिपाशा और करन 2014 में ‘अलोन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे और उसके बाद से ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मुंबई में 30 अप्रेल को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।  शादी के बाद बिपाशा और करन ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें सलमान खान, बच्चन परिवार, शाहरूख खान जैसे तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी।


    No comments:

    Post a Comment