इन दिनों टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल आपको बता दें कि जडेजा के लिए गुजरात के गिर अभ्यारण्य क्षेत्र में सफारी के दौरान शेरों के साथ फोटों खिंचवाना भारी पड़ गया है। इस फोटो में साथ में उनकी पत्नी भी हैं।
इस फोटो से अब विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जडेजा ने सफारी जीप से उतरकर शेरों के काफी करीब जाकर फोटों खिंचवाई जो नियमों का उल्लंघन है। हाल ही में विवाह बंधन में बंधे जडेजा दो महीने आईपीएल में व्यस्त थे और उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर आराम दिया गया था। जडेजा अपनी पत्नी रीवा सोलंकी के साथ समय बिताकर फिलहाल छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।
27 वर्षीय जडेजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की कैप पहने जडेजा के पीछे कुछ शेर आराम करते नज़र आ रहे हैं। गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर अभ्यारण्य क्षेत्र में उन्होंने अपनी पत्नी रीवा के साथ भी एक सेल्फी शेयर की थी जिसमें उनके काफी करीब एक शेर बैठा हुआ नजर आ रहा था।
दोनों ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जडेजा अपनी पत्नी और कुछ कुछ दोस्तों के साथ गिर अभ्यारण्य पहुंचे थे और इस दौरान दोनों ने शेरों के नजदीकी पर सेल्फी ली। वन अधिकारियों ने फोटो देखने के बाद मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
इससे पहले भी जडेजा चर्चाओं में थे जब उनकी शादी में उनके किसी रिश्तेदार का हवा में गोलियां चलाने का वीडियो और फोटो शेयर हो गए थे।


No comments:
Post a Comment