• June 30, 2016

    ‘Don 3’ पर बोली Priyanka Chopra

    अभी हाल ही में खबर थी कि फिल्म ‘डॉन’ सीरीज का थर्ड पार्ट ‘डॉन 3’ बनने जा रही है और उसमे प्रियंका चोपड़ा नजर आएँगी। लेकिन बता दें कि प्रियंका का कहना है कि अभी ‘डॉन-3’ नहीं बन रही है।
     काफी दिनों से चर्चा है कि शाहरुख खान के सुपरहिट फिल्म डॉन के तीसरे भाग की शूटिंग जल्द शुरू होगी।’डॉन-3′ में काम करने संबंधी सवाल के जवाब में प्रियंका ने कहा, ‘मेरी जानकारी के अनुसार, फिलहाल यह फिल्म नहीं बन रही है। इस बीच मैं बहुत व्यस्त रही हूं। मैं एक सप्ताह के बाद घर वापस आई हूं और मुझे‘क्वांटिको’के दूसरे सीजन के लिए वापस जाना है।
    इसके अलावा आपको येभी बता दें कि प्रियंका अपनी अभिनीत हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में भी नजर आएँगी। हाल ही में फरहान ने कहा कि उन्होंने ‘डॉन-2’ के तुरंत बाद‘डॉन-3’की घोषणा कर गलती कर दी। बताया जाता है कि डॉन फ्रेंचाइज का तीसरा भाग का बजट बड़ा होगा।

    No comments:

    Post a Comment