• June 30, 2016

    Salman ने नहीं मांगी माफी, राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजा जवाब

    ‘रेप्ड वुमन’ पर दिए गए अपने विवादित स्टेटमेंट की वजह से विवादों में घिरे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अभी तक इस मामले में कोई  माफी नहीं मांगी है।  बता दें कि  महिला आयोग ने सलमान को अपने रेप बयान पर माफी मांगने को बोला था।
    लेकिन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम ने बताया कि सलमान खान ने NCW को भेजे जवाब में माफी नहीं मांगी। सलमान खान ने महिला आयोग को जवाब भेजा है जिसमें NCW की कानूनी टीम जवाब देखेगी।
    गौरतलब है कि सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुल्तान की शूटिंग के बाद वो ‘बलात्कार की शिकार महिला’ की तरह महसूस करते थे। जब सलमान खान से पूछा गया कि ‘सुल्तान’ में पहलवान के किरदार को करना कितना मुश्किल था? इस पर उनका जवाब था, “शूटिंग के दौरान उन 6 घंटो में उठाने का काम काफी करना होता था, जो मेरे लिए काफी मुश्किल था क्योंकि किसी को उठा रहा हूं तो 120 किलो के शख्स को 10 बार 10 एंगल से उठाना होता था, फिर जमीन पर फेंकना होता था।”

    No comments:

    Post a Comment