• June 16, 2016

    K. L. Rahul ने तोड़ा दिग्गज खिलाड़ी Yuvraj Singh का रिकॉर्ड

    भारतीय टीम के नए उभरते सितारे केएल राहुल ने बुधवार को खेले गए मैच में 62 रनों की पारी के दौरान उन्होंने युवराज सिंह और मनीष पांडे जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ दिया हैं। दरअसल राहुल ने पहले 3 वनडे मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ों के मामले में दूसरे पायदान पर आ गए हैं।
    आपको बता दें कि पहले स्थान पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं। राहुल सिद्धू का रिकॉर्ड तोडऩे से महज 3 रनों से चूक गए। जबकि उन्होनें मनीष पांडे के 181 रन और युवराज सिंह के 143 रनों को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि पहले वनडे में शतक लगाकर राहुल भारत के पहले बल्लेबाज बन गए थे जिन्होंने डेब्यू मैच में शतक लगाया।

    No comments:

    Post a Comment