• June 16, 2016

    रिलीज से पहले ही लीक हुई ‘Udta Punjab’, शिकायत दर्ज

    फिल्म “उड़ता पंजाब” पर चल रहे विवाद के बीच हाल ही में फिल्म को लेकर और चौंका देने वाला मामला सामने आया हैं। खबर है कि फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ रिलीज से पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गई है।
    यह फिल्म तब लीक हुई है जब सेंसर बोर्ड ने कोर्ट के आदेश पर इसे सर्टिफिकेट भी नहीं जारी किया था। बता दें कि ‘बिजनेस ऑफ सिनेमा’ पोर्टल के मुताबिक यह वो कॉपी है जो फिल्म निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेशन के लिए जमा की थी क्योंकि टी.वी. पर ‘फॉर सेंसर’ लिखा देखा जा सकता है।
    अब यह फिल्म कई साइट्स पर ऑन लाइन मौजूद है। गौरतलब है कि अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्म उड़ता पंजाब के लिए कई चुनौतियों का सामना किया और अब जाकर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखाई है। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को कहा कि फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दें और 13 कट के साथ रिलीज होने दें।
    आपको बता दें कि यह फिल्म  आगामी शुक्रवार 17 जून को रिलीज होनी है। फिल्म के प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप और एकता कपूर ने फिल्म के लीक होने के मामले में साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

    No comments:

    Post a Comment