हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस नेता बाबा सिद्दिकी ने रविवार को इफ्तार पार्टी दी। इसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान यहाँ अपनी बहन अर्पिता और बहनोई आयुष शर्मा के साथ नजर आए। उनके साथ बहन अलवीरा खान भी थीं।
आपको बता दें कि इस बार की इफ्तार पार्टी में महिलाओं को इन्वाइट किया गया था। पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रैंड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी दिखी। तस्वीर में सलमान खान और कैटरीना कैफ दोनो एक साथ दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
बाबा सिद्दीकी ने एक बयान में कहा था, ‘‘सलमान और उनकी बहन अलवीरा ने इफ्तार पार्टी में महिलाओं को भी शामिल करने का सुझाव दिया है। इस इफ्तार पार्टी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपना रोजा खोला।’’ पारंपरिक तौर पर इफ्तार पार्टी में केवल पुरुष ही शरीक होते रहे हैं। लेकिन इस बॉलीवुड से लेकर कई बड़ी हस्तियां देखने के मिली।
नगमा, हेलेन, रश्मि देसाई, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चौहान, इंद्र कुमार, साजिद और फराद, आमिर अली और संजीदा शेख, मधुर भंडारकर, कायनात अरोरा, सलमा आगा और उनकी बेटी इफ्तार में नजर आईं।
इनके अलावा शाकिब सलीम, हुमा कुरैशी, गोल्डी बहल, संजय निरुपम, गुलाम नबी आजाद, एमी जैक्सन, एजाज खान, अनु मलिक, मनीष पॉल, सोनू सूद, ईशा गुप्ता, कार्तिक आर्यन, अदिति राव हैदरी, एली अवराम भी दिखे।डेविड धवन, आर माधवन, सूरज पंचोली और उनकी मां, तुषार कपूर, अनूप सोनी, करण और बिपाशा, सुभाष घई, आब्बास अली जफर, कैटरीना कैफ, कबीर खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा और आहिल, अलवीरा खान भी इफ्तार में पहुंचे।
अतुल अग्निहोत्री, सुशांत सिंह, डिनो मोरिया, श्वेता तिवारी, प्रतीक बब्बर, गुरमीत चौधरी, सुरवीन चावला, हुसैन, जावेद जाफरी और नावेद भी नजर आए।

No comments:
Post a Comment