बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस उनकी आगामी फिल्म “सुल्तान” का बेसब्री से इंतजार कर रहे है जोकि अगले महीने ईद पर रिलीज होने जा रही है। वही दूसरी तरफ ब्लॉकबस्टर फिल्म “बाजीराव मस्तानी” के अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म “बेफिक्रे” का भी फैंस को काफी इंतजार है।
लेकिन रणवीर की फिल्म बेफिक्रे इस साल के अंत में दिसंबर में रिलीज होनी है। पर रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल सुनने में आया है कि फिल्म बेफिक्रे का टीजर सलमान की फिल्म सुल्तान के साथ रिलीज कर दिया जाएगा। और आपको बता दें कि इसी दिन यानि कि 6 जुलाई को रणवीर का बर्थडे भी है।
फिल्म “बेफिक्रे” आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में रणवीर के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य किरदार में हैं।

No comments:
Post a Comment