• July 25, 2016

    ‘Badrinath Ki Dulhania’ में नजर आएंगी Shweta Basu

    फिल्म ‘मकड़ी’ में बाल कलाकार का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद एक बार फिर से फिल्मों में कमबैक करने जा रही है। श्वेता हाल ही में शार्ट फिल्म ‘इंटीरियर कैफे नाइट’ में नजर आयी है।
    अब खबर है कि श्वेता वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ में एक अहम रोल में नजर आएँगी।
    लेकिन फिल्म में उनके रोल के बारे में कुछ पता नहीं चला है। गौरतलब है महज 12 वर्ष की उम्र में विशाल भारद्धाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मकड़ी’ में बेहतरीन अभिनय करने के लिए श्वेता को नेशनल अवार्ड मिला था।
    आपको यह भी बता दें कि श्वेता 2014 में हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई थी।

    No comments:

    Post a Comment