संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘पद्मावती’ में राजा रतन सिंह के किरदार की खोज पूरी हो गयी है। दरअसल आपको बता दें कि फिल्म ‘पद्मावती’ में अभिनेता फवाद खान राजा रतन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।
अभी हाल ही में फिल्म इस रोल के लिए अभिनेता शाहिद कपूर का नाम सामने आया था लेकिन अब फवाद खान को फाइनल कर लिया गया है । बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की रोमांटिक हिट जोड़ी पहले ही लीड रोल के लिए फाइनल हो चुकी है।
फिल्म ‘पद्मावती’ खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी। रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी।
‘पद्मावती’ में रणवीर सिंह, अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाते नजर आएंगे और दीपिका ‘पद्मावती’ का किरदार निभाएंगी।

No comments:
Post a Comment