गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने 18 वर्ष पुराने चिंकारा शिकार मामले से बरी हो चुके है। जोधपुर हाईकोर्ट ने सलमान ओ दोषमुक्त करार देते हुए उन्हें बरी कर दिया था। लेकिन अब आपको बता दें कि इस केस में अब एक जबरदस्त ट्विस्ट आया है जिसके चलते सलमान की मुसीबतें एक बार फिर से बढ़ सकती है।
आपको बता दें कि इस केस का मुख्य गवाह सलमान के जिप्सी ड्राइवर हरीश दुलानी को कोर्ट में लापता बताया गया था। लेकिन अब खबर है कि ये मुख्य गवाह अब सामने आया है और उसने कहा है कि ‘कौन कहता है मैं गायब हो गया, मुझसे बयान तो लेते वही कहता जो पहले कहा था – सलमान ने ही हिरण का शिकार किया है।’
- ‘उन्होंने बताया कि ‘मैं गायब नहीं हुआ। सलमान को बचने के लिए मुझे बुलाया ही नहीं गया। मैं अब भी कह रहा हूँ कि सलमान ने ही शिकार किया था। ‘वह बरी कैसे हो सकता है ? मेरी गवाही तो हुई ही नहीं।
- 24 नवंबर 2015 और 17 मई 2016 को भी मैं पेशी में गया था। पारिवारिक कारणों से कुछ पेशियों में नहीं जा सका। उन्हें सलमान को बचाना था इसलिए बुलाया ही नहीं।
- ‘मेरे वकील ने कहा था कि अगली सुनवाई 10 अगस्त को है। मैं कोर्ट में जाऊंगा। वह भी अपने बयान पर कायम रहूँगा। ‘गवाह ने यह भी कहा कि ‘मैंने वन विभाग और मजिस्ट्रेट के सामने बयान रिकॉर्ड करवा दिया था। अगर सुप्रीम कोर्ट बुलाया जाता है तो वहां भी यही कहूँगा।’
- उसने बताया कि सलमान ही जिप्सी चला रहे थे मैं पीछे बैठा हुआ था। सलमान को जिप्सी चलाने का शौक है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘मेरा मकान बिक गया, मेरी बाइक बिक गयी। कहने वाले कहते है कि मैं दुबई चला गया पर मेरे पास पासपोर्ट ही नहीं हैं। इस केस के चक्कर में मेरे माता-पिता की भी मौत हो गयी। ‘

No comments:
Post a Comment