आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर का 36वां बर्थडे था। इस मौके पर सलमान ने अपनी लेडी लव के लिए एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। बता दें कि इस पार्टी में सलमान की दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा भी पहुँची। प्रिटी ने इस बर्थडे पार्टी की अपनी और लूलिया की फोटोज इंस्टाग्राम में शेयर की हैं।
लूलिया ने भी लिखा, ‘मैं उसे बहुत पसंद करती हूँ !!! अदभुत एनर्जी, सबसे खूबसूरत मुस्कुराहट, वह हर किसी को खास महसूस कराती है। शुक्रिया प्रिटी जिंटा, यू आर द बेस्ट !’
गौरतलब है कि प्रिटी एक लंबे समय से फिल्मी परदे से दूर चल रही है। बता दें कि प्रीटी अब करीब ढाई-तीन साल से बंद पड़ी अपनी फिल्म “भैयाजी सुपरहिट” को पूरी करने में जुट गयी हैं।



No comments:
Post a Comment