• July 27, 2016

    इन वजहों से नहीं बन रही Sanjay Dutt की बायोपिक फिल्म

    बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित उनकी बायोपिक फिल्म एक लंबे समय से चर्चाओं का विषय बनी हुई है। लेकिन अभी तक यह फिल्म फ्लोर पर भी नहीं आ पायी है।
    खबरों के मुताबिक इस बायोपिक फिल्म की शूटिंग अगस्त 2016 से शुरू होनी थी। लेकिन फिल्म को लेकर अभी तक कोई भी तैयारी नहीं है। और शूटिंग शुरू होती भी नहीं दिख रही है।
    अब इसकी शूटिंग 2017 तक बढ़ा दिए जाने की खबर है। सुनने में आया है कि निर्देशक राजकुमार हिरानी के इस फिल्म के हीरो रणबीर कपूर को को इस फिल्म की तैयारियों के लिए कुछ और समय चाहिए।
    फिलहाल रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग में व्यस्त है। जिसकी रिलीज खुद लंबे समय से अटकी पड़ी हैं। और खबर यह भी है कि राज कुमार हिरानी और उनके राइटरों की टीम एक नयी फिल्म लिखने के लिए कुछ समय पहले विदेश चली गयी थी।
    आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पीके’ की रिलीज के बाद घोषणा की थी कि उनकी अगली फिल्म ‘संजय दत्त की बायोपिक’ होगी।
    खबर है कि इस बायोपिक पर उठ रहे विवादों से रणबीर कपूर भी कुछ नहीं है। उन्होंने फिल्म निर्देशक से भी कहा है कि वे किसी विवाद में घिरना नहीं चाहते।
    फिल्म के अटक जाने की बड़ी मुश्किलें ये भी है कि –
    • टीना मुनीम और माधुरी दीक्षित के साथ संजय की बहुत नजदीकियां थी। दोनों नहीं चाहेंगी कि फिल्म में उनका अतीत दिखे अभी हाल ही में खबरे थी कि माधुरी ने संजय की जेल से रिहाई के बाद 25 साल बाद उन्हें फ़ोन करके कहा कि बायोपिक में उन्हें न दिखाएं।
    • वही सलमान खान का कहना है कि संजय की बायोपिक उनके बिना अधूरी है। और वह अपनी जिंदगी का हिस्सा सिल्वर स्क्रीन पर दिखने की इजाजत नहीं देंगे।
    • रणबीर कपूर से सलमान की नाराजगी किसी से छुपी नहीं है। सलमान नहीं चाहते कि संजय इस बायोपिक फिल्म में काम करें।

    No comments:

    Post a Comment