• July 27, 2016

    Salman Khan ने 2018 की ईद भी कर ली अपने नाम

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिल्म ईद के मौके पर ही रिलीज करते है और यही वजह है कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित होती है। अभी हाल ही में ईद पर सलमान की ‘सुल्तान’ रिलीज हुई थी जोकि बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।
    आपको बता दें कि सलमान ने आने वाले वर्ष 2017 में भी ईद की एडवांस बुकिंग कर ली है। 2017 में ईद पर उनकी आगामी फिल्म “ट्यूबलाइट” सिनेमाघरो में रिलीज होगी।  इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हो गया है।
    अब आपको बता दें कि सुनने में आया है कि सलमान ने 2017 की ईद के साथ साथ 2018 की ईद को भी अभी  से बुक कर लिया है। खबर है कि 2018 की ईद पर उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दबंग’ सीरीज का तीसरा संस्करण ‘दबंग 3’रिलीज होगी।

    No comments:

    Post a Comment