• July 27, 2016

    Sunny Leone पर बनेगी बायोपिक, खुद सनी ही निभाएंगी अपना किरदार

    बॉलीवुड की बोल्ड एंड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोन पर बॉयोपिक बन सकती है। गौरतलब है कि पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोन की जिंदगी पर आधारित बायोपिक बनने जा रही है।
    खबर है कि खुद सनी इस फिल्म में अपना किरदार निभाती नजर आएँगी। सनी की लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्सी और बोल्ड अंदाज से भरी रही है। अब एक फिल्म के रूप में सनी के जीवन से लोग रूबरू हो पाएंगे।
    आपको बता दें कि सनी की लाइफ इतनी बोल्ड रही है कि कोई ए-लिस्टर फिल्ममेकर उन पर बायोपिक बनाने की हिम्मत नहीं कर पाया। सनी पर बायोपिक अभिषेक शर्मा बना रहे हैं। इस बायोपिक में इमोशन, ड्रामा, कॉमेडी सबकुछ होगा।
    इसमें सनी के पति डेनियल वेबर भी नजर आएंगे। सनी और डेनियल ही इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment