सुपरस्टार रजनीकांत की अभी हाल ही में दुनियाभर में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘कबाली’ मंगलवार को 200 करोड़ रुपये कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। बता दें कि रजनीकांत के करियर में ‘एंथिरन’ के बाद यह खास स्थान पाने वाली ‘कबाली’ दूसरी फिल्म बन गई है।
कबाली केवल पांच दिनों में विश्वभर में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा तेजी से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है। तीन भाषाओं में रिलीज ‘कबाली’ ने मंगलवार तक कुल 205 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म ने भारत में अपने शुरुआती वीकेंड में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए। फिल्म ने घरेलू बाजार में शुरुआती वीकेंड में 128 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। यह किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए सबसे शानदार शुरुआत है।
पा रंजीत निर्देशित तमिल फिल्म ‘कबाली’ को हिंदी, तेलुगू और मलयालम जैसी अन्य भाषाओं में डब किया गया है।

No comments:
Post a Comment