• July 25, 2016

    अब ‘खिलौना’ बनेंगे Hrithik Roshan

    बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के नन्हे फैंस अब जल्द ही उनके साथ खेल सकेंगे। दरअसल हम आपको बता दें कि खिलौना बनाने वाली एक बड़ी कंपनी ने ऋतिक रोशन की टीम से मुलाकात पर ऋतिक के किरदारों पर आधारित खिलौना बनाने की पेशकश की है।
    बनने वाले ये खिलौने ‘कृष’, ‘धूम’, ‘बैंग बैंग’, ‘जोधा अकबर’, कोई मिल गया’ आदि फिल्मो में निभाये गए उनके किरदार के रूप में होंगे।
    फिलहाल आपको बता दें कि ऋतिक अपनी फिल्म “Mohenjo Daro” की रिलीज के साथ तैयार है। उनकी ये फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म में ऋतिक के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं।

    No comments:

    Post a Comment