मशहूर पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलूच का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया गया है। लेकिन उनका ट्विटर अकाउंट चालू है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में कंदील की हत्या उनके ही भाई ने की थी और उसे पुलिस ने अरेस्ट भी कर लिया है।
बता दें कि पाकिस्तानी सरकार ने अकाउंट बंद करने के लिए फेसबुक से आग्रह किया था। फेसबुक पर अब कंदील का अकाउंट सर्च करने पर ‘माफ कीजिये अब ये ऐज मौजूद नहीं है’ लिखा आ रहा है।
कंदील सोशल मीडिया पर अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज, विवादित बयान और उत्तेजक ‘सेल्फियों’ को लेकर चर्चा में आई थी। पुलिस ने कहा कि कंदील को उसके परिवार वालों से मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया पर उसकी उत्तेजक उपस्थिति के लिए धमकियां मिल रही थी। उनका भाई भी उन्हें फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर धमकियां दे रहा था।
खबर तो यह भी थी कि मिल रही धमकियों के चलते कंदील ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की थी।

No comments:
Post a Comment