• July 07, 2016

    ‘Kaneda’ में साथ होंगे Arjun Kapoor और Anushka Sharma

    खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक और फिल्म का निर्माण करने जा रही है। जीहां आपको बता दें कि अनुष्का जल्द ही ‘कनेडा’ नामक फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी और साथ  ही फिल्म में अभिनय भी करती नजर आएँगी।
    फिल्म ‘कनेडा’ में अनुष्का के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर नजर आ सकते है। गौरतलब है कि अनुष्का इससे पहले “NH10” और “फिल्लौरी” जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है। फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह करेंगे। उन्होंने ही अनुष्का की फिल्म ‘‘एनएच 10’’ का भी निर्देशन किया था।
    फिल्म का शीर्षक ‘‘कनेडा’’ दरअसल ‘‘कनाडा’’ का पंजाबी उच्चारण है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। फिलहाल अभी अनुष्का ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म “फिल्लौरी” की शूटिंग पूरी की है।वही दूसरी तरफ अर्जुन कपूर भी फिल्म ”हाफ गर्लफ्रेंड” और फिल्म ‘मुबारका’ में काम कर रहे हैं।

    No comments:

    Post a Comment