• July 07, 2016

    स्टार फुटबॉलर Messi को 21 महीने की जेल की सजा

    आपको बता दें कि स्टार फुटबॉलर मेसी को 21 महीने की जेल की सजा हो गयी है। कोपा अमेरिका के फाइनल में चिली से करारी हर के बाद अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर को अलविदा कहने वाले अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की मुश्किलें टैक्स चोरी मामले में बढ़ गयी हैं।
    स्पेनिश हाईकोर्ट ने इस मामले में मेसी को 21 महीने जेल की सजा सुनाई है। और उनके साथ उनके पिता जॉर्ज होरासियो को भी दोषी करार दिया गया हैं।
    मेसी पर 14.9 करोड़ रुपए (2 मिलियन यूरो ) और उनके पिता पर 11.3 करोड़ रुपए (1.5 मिलियन यूरो) का जुर्माना लगाया गया हैं। मेसी पर टैक्स चोरी के तीन मामले चल रहे है और उन पर 41 लाख यूरो की धोखाधड़ी का आरोप है।
    आपको बता दें कि मेसी की सालाना कमाई 543 करोड़ रुपए हैं।  सेलरी से 357 और एंडोर्समेंट से 186 करोड़ कमाते हैं। मेसी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुसरे सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी हैं।

    No comments:

    Post a Comment