• July 05, 2016

    Priyanka की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘Baywatch’ का पोस्टर रिलीज

    बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें प्रियंका व्हाइट ड्रैस में नजर आ रही है और काफी हॉट लग रही है। जबकि बाकि सभी कलाकार रेड कलर के कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
    बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। प्रियंका ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी हैं। वह गहरी लाल रंग की जैकेट पहने नजर आ रही हैं, जिस पर ‘लाइफगार्ड’ लिखा हुआ है।
    प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “यह ‘बेवाच’ की शूटिंग खत्म होने की तस्वीर है। एक जांबाज फिल्म की कितनी खूबसूरत जांबाज टीम है।”
    प्रियंका ने कैप्शन में सह-अभिनेता ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन और फिल्म के अन्य कलाकार तथा कर्मचारियों का भी उल्लेख किया। प्रियंका ने लिखा, “मुझे ढेर सारा प्यार व हग्स मिले आपसे जल्द मिलूंगी।”

    Check Out : The First Poster Of “Baywatch” –


    No comments:

    Post a Comment