• July 05, 2016

    Salman के विवादित बयान पर Aamir ने दी अपनी प्रतिक्रिया

    गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने द्वारा दिए गए ‘रेप्ड वुमन’ पर विवादित बयान की वजह से विवाो में घिरे हुए है। कल अपनी आगमी फिल्म ‘दंगल’ के पोस्टर लांच पर पहुंचे आमिर खान ने सलमान ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया जताई और सलमान के इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
    बता दें कि आमिर ने सलमान के विवादस्पद रेप वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि सलमान ने एस बयान दिया है तो यह दुर्भाग्य पूर्ण और असंवेदनशील हैं। आमिर ने कहा कि मैं उस वक्त मौजूद नहीं था मगर मीडिया रिपोर्ट ने अनुसार, मैं महसूस करता हूँ  कि जो कुछ उन्होंने कहा वह दुर्भाग्य पूर्ण है।
    आमिर से जब सलमान के इस बयान पर सलाह देने के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे कौन होते है सलाह देने वाले।
    आपको एक बार फिर याद दिला दें कि सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुल्तान की शूटिंग के बाद वो ‘बलात्कार की शिकार महिला’ की तरह महसूस करते थे। जब सलमान खान से पूछा गया कि ‘सुल्तान’ में पहलवान के किरदार को करना कितना मुश्किल था? इस पर उनका जवाब था, “शूटिंग के दौरान उन 6 घंटो में उठाने का काम काफी करना होता था, जो मेरे लिए काफी मुश्किल था क्योंकि किसी को उठा रहा हूं तो 120 किलो के शख्स को 10 बार 10 एंगल से उठाना होता था, फिर जमीन पर फेंकना होता था।”

    No comments:

    Post a Comment