आपको बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को अपने द्वारा दिए गए ‘रेप्ड वुमन’ पर विवाद बयान पर सुनवाई के लिए महिला आयोग के सामने 7 जुलाई को पेश होना था लेकिन सलमान ईद की वजह से पेश नहीं हुए।
सलमान लगातार दूसरी बार महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। गुरुवार को भी जब सलमान आयोग के सामने पेश नहीं हुए तब महाराष्ट्र महिला आयोग ने उन्हें तीसरा सम्मन भेजा। अब महिला आयोग की तरफ से यह अंतिम सम्मन भेजा गया है।
सलमान खान को इस मामले में 14 जुलाई को पेश होने का अंतिम मौका दिया गया है। अगर इस मौके पर भी सलमान पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ एफ.आई.आर. या पुलिस कम्पलेंट दर्ज करवाई जा सकती है।
गौरतलब है कि सलमान पिछले कुछ दिनों से अपने एक बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होंने कहा था कि ‘सुल्तान’ मूवी में रैसलर की भूमिका के लिए शैड्यूल पूरा करने के बाद उन्हें रेप की गई महिला की तरह फील होता था।
फिलहाल आपको बता दें कि सलमान की फिल्म ‘सुल्तान‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाकेदार शुरुआत की है।

No comments:
Post a Comment