• August 01, 2016

    Rajjat Barjatya का हुआ निधन, प्रार्थना सभा में पहुंचे Salman रोये

    फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई रजत बड़जात्या का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। सलमान ने रजत की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं।
    सलमान रजत बड़जात्या की याद में बुलाए गए प्रार्थना सभा में मौजूद थे वहां उनकी आँखों से आंसू छलक पड़े। जीहां आप तस्वीरो में देख सकते है सलमान बेहद भावुक नज़र आएं।  इस दौरान सलमान अपने आंसू नहीं रोक पाए और रजत को याद करते हुए खूब रोए।
    सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा भी मौजूद थीं।  अलवीरा भी मायूस दिख रही थीं। सलमान खान ने रजत की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.’’ सलमान ने अपना फिल्मी करियर राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘‘मैंने प्यार किया’’ से शुरू किया था।
    रजत बड़जात्या राजश्री मीडिया के एमडी और सीईओ थे। उन्होंने शुक्रवार को आठ बजे के आसपास अंतिम सांस ली। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन भी नज़र आईं। रवीना टंडन के साथ-साथ अभिनेत्री तारा शर्मा भी नज़र आईं।
    आपको बता दें कि रजत, अजीत बड़जात्या के बेटे थे। वर्ली स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।  उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सलमान के अलावा नीतू चंद्रा, बोमन ईरानी, शिरीष कुंदर और विवेक ओबराय ने भी माइक्रो ब्लोगिंग साइट के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी।




    No comments:

    Post a Comment