सनी लियोन और अरबाज खान की आने वाली फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का मुहूर्त शुक्रवार को हुआ। इस म्यूजिकल रोमांस फिल्म ‘तेरा इंतजार’ की शूटिंग अगस्त में में शुरू होगी।
फिल्म के कुछ सीन्स विदेशों में भी शूट किए जाएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म से राजीव वालिया बतौर डायरैक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। डायरैक्टर ने बताया कि यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म होगी, जिसके लिए फिल्म के प्रोड्यूसर्स विजय मेहता-अमन मेहता की पहली पसंद सनी लियोन ही थी। यह पहली बार है, जब सनी अरबाज के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

No comments:
Post a Comment