बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने शाहरुख खान और जूही चावला की फिल्म ‘डर’ का गाना ‘तू मेरे सामने’ को रिक्रिएट किया है। रणवीर सिंह फिलहाल स्विटजरलैंड में हैं, उन्होंने यह वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘HAD to be done! srk juhi’
रणवीर गाने की लाइन ‘तू मेरे सामने, मैं तेरे सामने, तुझको देखूं के प्यार करुं। ये कैसे हो गया, तू मेरी हो गई, कैसे मैं एतबार करूं।’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। रणवीर अपनी आने वाली फिल्म ‘बेफ्रिके’ पर काम कर रहे हैं। वह इस फिल्म में वाणी कपूर के साथ नजर आएंगे।
यह फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी। आदित्य चोपड़ा सात साल के लंबे अंतराल बाद फिल्म ‘बेफ्रिके’ के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।


No comments:
Post a Comment