• August 16, 2016

    Salman की फिल्म ‘Tubelight’ का First Look आया सामने

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म सुल्तान का जादू लोगों पर छाया हुआ है और सलमान अब अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग में जुट गए है। हाल ही में उन्होंने लद्दाख में शूटिंग का फर्स्ट शिड्यूल पूरा कर लिया है।
    फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान ने अपकमिंग फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का फर्स्ट लुक अपने  इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि कबीर ‘ट्यूबलाइट’ के डायरैक्टर हैं। ‘ट्यूबलाइट’ की फर्स्ट लुक की बात करें तो इस फिल्म में सलमान शायद फौजी का किरदार निभाते नज़र आएंगे। तस्वीर में बंदूक टांगे सलमान अपने साथियों के साथ जाते हुए दिख रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ चाइनीज अभिनेत्री झू-झू नजर आएंगी।

    गौरतलब है कि इससे पहले सलमान और कबीर ने 2012 में ‘एक था टाइगर’ और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में साथ काम किया था।

    Check Out : The First Look Of Salman Khan As Soldier In ‘Tubelight’ –

    No comments:

    Post a Comment