एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी की 'छोटी बहू' उर्फ रुबीना दिलाइक के बारे में ये खबर सुनकर आप भी चौंक जाएंगे कि वो किन्नर (ट्रांसजेंडर) का रोल प्ले कर रही हैं। जी हां, छोटी बहू के नाम से मशहूर रुबीना दिलाइक सीरियल शक्ति : अस्तित्व के अहसास में किन्नर का रोल प्ले कर रही हैं। इसमें वो सौम्या का किरदार निभा रही हैं, जो एक किन्नर है।रुबीना के किन्नर वाले रोल से उनकी मां थीं नाराज...
रुबीना भले ही सीरियल में अपने किन्नर वाले रोल से खुश हों लेकिन उनकी मां और परिवार इससे बेहद नाराज हैं। रुबीना के मुताबिक मेरी मां सीरियल में मेरे रोल के बारे में नहीं जानती थी। मैंने भी इस ट्विस्ट के बारे में किसी को नहीं बताया था। लेकिन जब एपिसोड ऑन एयर हुआ और मां ने देखा तो वह शॉक्ड रह गईं।
किन्नर का रोल निभाना काफी चैलेंजिंग...
रुबीना के मुताबिक वो पहले से ही ऐसे रोल की तलाश में थीं, जो अब तक टीवी पर देखा न गया हो या फिर जिसे बहुत कम लोगों ने ही किया हो। उनके मुताबिक एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाना वाकई एक बड़ा चैलेंज है। शो की प्रॉड्यूसर रश्मि शर्मा के मुताबिक ये सीरियल महज डेली सोप नहीं है, बल्कि इसमें एक सोशल मैसेज भी है। उन्होंने बताया कि किन्नर को भी अपनी ज़िंदगी एक आम इंसान की तरह जीने का पूरा हक है।
इन्हें डेट कर रही हैं रुबीना...
रुबीना दिलाइक इन दिनों एक्टर अभिनव शुक्ला को डेट कर रही हैं। खुद रुबीना ने इस बात को एक लीडिंग न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में स्वीकार किया। रुबीना के मुताबिक, उनके रिश्ते की शुरुआत कुछ ही महीने पहले हुई है। बता दें कि दोनों एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे 'छोटी बहू' में साथ काम किया करते थे।
अभिनव ने भी कबूला रिश्ता...
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनव ने बताया- रुबीना से मेरी मुलाकात पिछले साल गणपति के दौरान एक फ्रेंड के घर पर हुई। मैं उसे छोड़ने गया था। साड़ी में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। हम एक-दूसरे को करीब डेढ़ साल से जानते हैं।

कभी अविनाश सचदेव को डेट करती थीं रुबीना...
अभिनव के पहले रुबीना टीवी एक्टर अविनाश सचदेव को डेट कर रही थीं। दोनों की मुलाकात 'छोटी बहू' के सेट पर ही हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए।
अभिनव के पहले रुबीना टीवी एक्टर अविनाश सचदेव को डेट कर रही थीं। दोनों की मुलाकात 'छोटी बहू' के सेट पर ही हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग-अलग कर लिए।

No comments:
Post a Comment