मुंबई. घर-घर में गोपी बहू के नाम से फेमस जिया माणिक लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। इसी साल अप्रैल में एक लीडिंग मीडिया हाउस ने दावा किया था कि वे फिर से 'साथ निभाना साथिया' में वापसी कर सकती हैं। हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी उनके पास कोई काम नहीं है। बता दें कि जिया मुंबई में मलाड़ स्थित एक अपार्टमेंट के 16वें फ्लोर पर 2 BHK अपार्टमेंट में रहती हैं। 3 साल पहले खरीदा था यह फ्लैट...
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिया ने अपना यह ड्रीम हाउस 2013 में खरीदा था। एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "पहले मैं मीरा रोड पर वन बीएचके फ्लैट में रहती थी और मेरी तमन्ना खुद का एक बड़ा सा घर खरीदने की थी। फाइनली, यह इच्छा पूरी हो गई।" जिया ने इस दौरान यह भी बताया था कि दो बेडरूम में से एक उनके लिए और दूसरा पेरेंट्स के लिए रिजर्व है।
आखिरी बार जीनी और जूजू में दिखाई दी थीं जिया
जिया जब 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का रोल कर रही थीं, तभी उन्होंने एक अन्य चैनल के डांसिंग रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 5' में पार्टिसिपेट किया। कहा जाता है कि इसके चलते उन्हें '...साथिया' से निकाल दिया गया। आखिरी बार उन्हें कॉमेडी सीरियल 'जीनी और जूजू' में अली असगर के साथ देखा गया था। लेकिन इस शो से भी जल्दी ही वे बाहर हो गईं।









No comments:
Post a Comment