• September 08, 2016

    लता ने छोटी बहन आशा भोसले को जन्मदिन पर दिया आशीर्वाद

    मुंबई : स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने अपनी छोटी बहन आशा भोसले के जन्मदिन पर उन्हें आशीर्वाद दिया। आशा भोसले आज 82 वर्ष की हो गईं। 86 वर्षीय महान गायिका ने ट्विटर पर आशा भोसले को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया।
    उन्होंने लिखा, ‘नमस्कार, आज मेरी छोटी बहन आशा भोसले का जन्मदिन है। मैं उसे शुभ आशीर्वाद देती हूं। ईश्वर उसे हमेशा खुश रखे।’ एक अन्य पोस्ट में, मंगेशकर ने 1966 में आई फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ का एक गाना ‘ओ हसीना जुल्फोंवाली’ शेयर किया।
    Namaskar. Aaj meri choti behen Asha Bhosle ka Janamdin hai.Main usko shubh aashirwad deti hun.Ishwar usko hamesha khush rakhe.
    उन्होंने लिखा, ‘आशा और मोहम्मद रफी साहब का गाया हुआ मेरी पसंद का ये गीत आप सबके लिए।’ अभिनेता ऋषि कपूर ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर आशा को बधाई दी। निर्देशक मधुर भंडारकर ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक आशा भोसले ताई। आपने अपनी गीतों से लगातार कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।’’ मीका ने भी आशा को जन्मदिन की बधाई दी।

    No comments:

    Post a Comment