नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की अभिनय क्षमता को लेकर एक स्टैंपअप कॉमेडियन ने उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की लेकिन अभिषेक ने अपने दमदार ट्वीट से उसे निरुत्तर कर दिया। अभिषेक ने ऐश्वर्या के साथ शादी के मसले पर घेरने की कोशिश की जिसका भी उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देकर चुप करा दिया।
Aishwarya had to m marrying a tree first so she could marry a rock (mince Abishek can't act no?) twitter.com/kanikagahlaut/…
@awryaditi the question mark at the end suggests that you have a doubt, mince, there is hope for me. Yay!
दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर स्टैंडअप कॉमेडियन अदिति मित्तल ने अभिषेक का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'ऐश्वर्या को पहले एक पेड़ से शादी करनी पड़ी, ताकि बाद में वो एक चट्टान से शादी कर सकें (मतलब अभिषेक से एक्टिंग नहीं होती, है ना?)।' उन्होंने अभिषेक को अपने ट्वीट में टैग नहीं किया लेकिन अभिषेक ने जवाब दिया, 'आपके ट्वीट के आखिर में लगा प्रश्न चिन्ह बताता है कि आपको मेरी एक्टिंग क्षमता पर शक है मतलब मेरे पास सुधार की गुंजाइश है।' अदिति को अभिषेक का जवाब पसंद आया और उन्होंने लिखा, 'आप रॉकस्टार हो?'
@awryaditi and the outcome of the case? Oh forgot... Whatever is printed is always the truth.
@juniorbachchan Hahahahahahahahah. Which is why I do jokes, not news. Though news can be infinitely more entertaining obvi.
बाद में अभिषेक ने अदिति को एक और ट्वीट किया, 'वैसे आप जिस पेड़ की बात कर रही हैं, हम लोग अब भी उस पेड़ की तलाश कर रहे हैं।' अदिति ने जवाब में लिखा कि इस बात की रिपोर्टिंग हुई थी और केस भी हुआ था।



No comments:
Post a Comment