मृत्यु प्रमाण पत्रऐसा कौन सा कागज़ है जो है तो आपका लेकिन अगर उस पर आपके हस्ताक्षर हों तो वो अमाननीय हो जायेगा।
अगर जेब में छेद हो!यह कैसे मुमकिन हो सकता है कि जेब में कुछ हो फिर भी जेब खाली है?
तारे!बिन बुलाये रात को आते हैं,
बिन चुराए सुबह खो जाते हैं,
क्या है वो?
मांग में सिन्दूर लगाना!ऐसा कौन सा काम है जो एक आदमी पूरे जीवन मे एक ही बार करता है और वही काम औरत हर रोज करती है?
दुकानदार!मुर्गी अंडा देती है और गाय दूध देती है।
पर ऐसा कौन है जो अंडा और दूध दोनों ही देता है?
हरी लालदिमाग है तो उत्तर बताओ:
एक औरत ट्रेन में सफर कर रही थी। जब ट्रेन प्लेटफार्म पर रुकी तो उसका पति पानी लेने गया और तभी टीटी आ गया। टीटी ने टिकट माँगा तो उस औरत ने कहा कि टिकट मेरे पति के पास है। टीटी ने उसके पति का नाम पूछा तो उस औरत ने बताया कि हमारे यहाँ पति का नाम नहीं लेते। जब टीटी ने ज़ोर दिया तो औरत ने कहा, "मेरे पति का नाम वह है जिससे ट्रेन चलती है और रूकती है।" टीटी समझ गया और चला गया। अब आप बताईये उस औरत के पति का क्या नाम था?
बोतल!ऐसी कौन सी चीज़ है जिसके पास गर्दन तो है लेकिन सिर नहीं?
छाता!फूल है यह काले रंग का, सिर पर हमेशा सुहाए;
तेज धूप में खिल-खिल जाता, पर छाया में मुरझाए।
अतिथिआपके ही घर पे आये तीन अक्षर का नाम बताए;
शुरु के दो अति हो जाये, अंतिम दो से तिथि बन जाये।
बताओ क्या?
दिया और बाती!एक राजा की अनोखी रानी, दुम के साथ वो पीती पानी।
बताओ क्या?
परछाईवो कौन सी चीज़ है जिसको अगर ज़मीन पर फैंको तो नहीं टूटती लेकिन अगर पानी में फैंको तो टूट जाती है?
बताओ क्या?
टेबल!वो क्या है जिसकी चार टाँगे हैं, पैर हैं फिर भी वो चल नहीं सकता?
उँगलियों के निशान!वो क्या है जो हमेशा आपके साथ होते हैं फिर भी आप उन्हें कहीं न कहीं छोड़ देते हो?
आत्महत्या!ऐसा कौन सा अपराध है जिसे करने की कोशिश की जाये तो उसकी सज़ा है पर अगर कर लिया जाये तो कोई सज़ा नहीं?
सोच, विचार!जो मुझे बनाता है वही मुझे सुन पाता है, मैं क्या हूँ?
सबकुछ (सब ले लो कुछ बच जायेगा।)वो क्या है जिसमे आप सब लें लेंगे तो भी कुछ बच जायेगा?
चाँद!वो क्या है जो सदियों पुराना है लेकिन फिर भी हर महीने नया है?
ज़ीरो(0)जब आप टेलीफोन पर मौजूद सभी अंकों का गुणांक करोगे तो क्या उत्तर आएगा?
अँधेरा!जितना ज्यादा मैं बढूंगा उतना कम आप देख पाओगे।
मैं क्या हूँ?
परछाई!रौशनी मुझे बनाती है पर अँधेरा मुझे मारता है।
मैं क्या हूँ?
कभी नहीं, क्योंकि मुर्गा अंडा नहीं देता।अगर एक मुर्गा सुबह अंडा देता है तो उसके मालिक को वो कब मिलेगा?
सास और दामादएक लड़का और एक लड़की मोटर साइकिल पर जा रहे थे। एक पुलिस वाले ने उन्हें रोका और उनका रिश्ता पूछा।
लड़का बोला, "इसका ससुर मेरे ससुर का बाप है।"
बताओ लड़का और लड़की आपस में क्या लगते हैं?
क्योंकि वो तीन ही थे - दादा, पिता और पोता।दो बेटे और दो बाप सर्कस देखने गए। उनके पास केवल 3 टिकट थी, फिर भी सबने सर्कस देखी।
कैसे?
ख़ामोशी!वो क्या है जो सिर्फ कहने भर से टूट जाती है?
3 लीटर वाले बर्तन से 5 लीटर वाले बर्तन में दो बार दूध डालने की कोशिश करो तो दूसरी बार 1 लीटर दूध बच जायेगा।एक दूधवाले के पास 3 लीटर और 5 लीटर के ही बर्तन हैं और अगर उसे केवल 1 लीटर दूध अलग से निकालना हो तो वो क्या करेगा?
परछाई!मैं सब के पास हूँ पर फिर भी कोई मुझे खो नहीं सकता।
मैं क्या हूँ?
दशमलव (Decimal Point)!5 और 9 के बीच ऐसा कौन सा चिन्ह लगाएं कि आने वाली संख्या 5 से ज्यादा और 9 से कम हो?
खिड़की!वो क्या है जिसके कारण हम दीवार के पार भी देख सकते हैं?
साँस!जितना तेज़ आप भागते हो इसे पकड़ना उतना ही मुश्किल होता है।
बताओ यह क्या है?
होंठएक शब्द से वो अलग हो जाते हैं वरना वो अलग नही होते।
बताओ यह क्या है?
वो पायलट था।एक आदमी दिल्ली में अपने केबिन में बैठा था लेकिन जब केबिन से बाहर निकला तो मुंबई में था।
कैसे?
डाक टिकट!वो क्या है जो एक जगह रह कर पूरी दुनिया घूमता है?
अगर जेब में छेद होयह कैसे मुमकिन है कि जेब में कुछ है फिर भी जेब खाली है?
तारे (Stars)वो रात को बिन बुलाए आते हैं सुबह बिना चुराए खो जाते हैं, क्या है वो?
पानी!वो क्या जिस पर जितनी मर्ज़ी बारिश हो जाये लेकिन वो गीला नहीं होता?
बहुत बड़े हाथ!अगर आपके एक हाथ में तीन सेब और चार संतरे हैं और दूसरे हाथ में चार सेब और दो संतरे हैं तो आपके पास क्या है?
जब आप तरबूज़ खाते हो!ऐसा कब होता है जब आप लाल पर चलते हो हरे पर रुक जाते हो?
बहन!तुम मेरे भाई हो, पर मैं नहीं। मैं कौन हूँ?
बाहर की तरफ!बिल्ली के किस तरफ ज्यादा बाल होते हैं?

No comments:
Post a Comment