मशहूर रियलिटी कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के 10वें सीजन शुरू होते ही घर में कुछ कंटेस्टेन्ट के बीच रोमांस दोस्ती और कुछ कंटेस्टेन्ट्स के बीच घमासान नजर आ रहा हैं।
बता दें कि पहले हफ्ते के एलिमिनेशन में कंटेस्टेन्ट प्रियंका जग्गा घर से बाहर हो चुकी हैं। बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेन्ट बनकर पहुँचे एक्टर करण मेहरा की मानें तो मनु उर्फ मनोज पंजाबी ‘बिग बॉस’ के घर में मोनालिसा से फिजिकल होने की कोशिश कर रहे हैं।
8वें दिन उन्हें को-कंटेस्टेंट्स से यह डिस्कशन करते सुना गया। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान मनु का हाथ मोनालिसा की जांघ को टच कर रहा था। इतना ही करण ने यह भी कहा कि मनु तकरीबन हर लड़की के साथ फिजिकल होने की कोशिश करते हैं।
अापको बता दें कि करण ने चिंता जाहिर करते हुए मोनालिसा को सलाह दी कि वे बातचीत के दौरान मनु से कुछ डिस्टेंस बनाकर रखें। लेकिन मोना ने मनु को जाकर सब बता दिया कि सेलिब्रिटीज उनकी दोस्ती को लेकर क्या बात कर रहे हैं। मनु ने मोना को सलाह दी कि वह लोगों की बातों में न आएं और खुद डिसीजन लें।

No comments:
Post a Comment