• October 25, 2016

    Shraddha और Farhan की फिल्म ‘Rock On 2’ का ट्रेलर रिलीज

    फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ की रिलीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे है। ऐसे में अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले फिल्म का पोस्टर और टीजर भी रिलीज किया गया था। अब फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है।
    बता दें कि यह फिल्म साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ की सीक्वल है। फिल्म को नैश्नल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। ट्रेलर में फरहान और श्रद्धा कपूर की खूबसूरत आवाज के साथ इनकी जोड़ी भी कमाल की लग रही है।
    इसमें फरहान, श्रद्धा को गाने के लिए मोटिवेट करते दिख रहे हैं। 2 मिनट 20 सेकेंड का यह ट्रेलर आपको खुद से बांधे रखता है। फरहान अख्तर ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया।
    फरहान ने ट्वीट किया , ‘आपके साथ फिल्म का ट्रेलर शेयर करके खुश हूं, मुझे बताएं कि ट्रेलर के बारे में आप क्या सोचते हैं।’
    इस फिल्म का निर्देशन शुजात सौदागार ने किया है। फिल्म 11 नवंबर को रिलीज होगी।

    Watch the Trailer of ‘Rock On 2’-

    No comments:

    Post a Comment