• October 24, 2016

    ‘Bigg Boss 10’ ओम जी स्वामी का हुआ पर्दाफाश, लगे संगीन आरोप

    टेलीविज़न रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में बतौर कंटेस्टेंट पहुँचे स्वामी ओमजी महाराज इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। आप देख सकते है कि बाबा घर के अंदर लड़कियों से फ्लर्ट करते नजर आ रहा है।
    लेकिन आपको बता दें कि पर्दे के बाहर की सच्चाई और भी चौंकाने वाली है। उनको लेकर गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। उन पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगा हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि बाबा पर अपने ही भाई की दुकान से चोरी का आरोप है। उसके पास से महिलाओं के अश्लील फोटोज बरामद की जा चुकी हैं, जिनसे वह उन्हें ब्लैकमेल किया करता था।
    अापको बता दें कि बिग बॉस के घर में जाने से ठीक दो दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट में पेश न होने की वजह से ओमजी के खिलाफ गैर जमानती वारंट इश्यू हुआ था। लेकिन जब बाबा की तरफ से कोई भी पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ फिर से यही वारंट जारी किया गया।
    अगली सुनवाई 8 नवंबर को है। बाबा के खिलाफ यह चौथा गैर जमानती वारंट हैं, जो 2008 में चोरी के एक मामले में जारी किया है। 14 अक्टूबर की सुनवाई से पहले ओमजी ने कोर्ट से वकील की मांग की थी। उसने कहा था कि उसके पास पैसे नहीं हैं, इसलिए वह वकील नहीं रख सकता।

    No comments:

    Post a Comment