बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनेता ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘काबिल’ में आइटम नंबर करती नज़र आएँगी। इस फिल्म का निर्माण ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया हैं। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं।
ख़बरों के मुताबिक़ संजय ने इस फिल्म में दो आइटम नंबर डालने के लिए प्रस्ताव रखा था। पहले आइटम के लिए तो बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी को तय माना जा रहा है। लेकिन जब दूसरे के लिए प्रियंका से बात की तो उन्होंने इस ऑफर के लिए साफ़ इनकार कर दिया।
प्रियंका के मना करने के बाद ही कैटरीना से इस ऑफर के लिए संपर्क किया गया और सुनने में आ रहा है कि कैटरीना ने इस ऑफर के लिए हां कर दी है। इसके बाद अब वह काबिल में आइटम नंबर करती नज़र आ सकती हैं। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में ऋतिक के साथ यामी गौतम भी मुख्य भूमिका निभाने जा रहीं हैं।
ख़ास बात है कि प्रियंका और रोशन परिवार के रिश्ते काफी पुराने हैं। प्रियंका ने कृष सीरीज में भी ऋतिक के साथ काम किया था। लेकिन फिर भी उन्होंने आइटम नंबर करने से मना कर दिया। प्रियंका बॉलीवुड में अपनी बापसी एक धमाकेदार फिल्म के साथ करना चाहती हैं। किसी आइटम नंबर के साथ नहीं।
‘काबिल’ में ऋतिक एक दृष्टिहीन युवक की भूमिका निभाएंगे जो अपने दुश्मनो से बदला लेता है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हो चुका हैं और जल्द ही फिल्म का पूरा ट्रेलर भी रिलीज होने वाला हैं।

No comments:
Post a Comment